---Advertisement---

Forest Department Recruitment 2026: 157 Forester and Forest Guard Posts, Apply Online

By: Niraj

On: February 26, 2026

---Advertisement---

Forest Department Recruitment 2026: आप भी एक अच्छी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे है तो आपके लिए वन विभाग (Forest Department) की यह भर्ती एक बेहतरीन अवसर लेकर आई है। यह मौका असम के BTC क्षेत्र के स्थायी निवासियों के लिए बेहद खास है, जहां पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं।

Central Selection Board (CSB), Bodoland Territorial Council (BTC), Kokrajhar ने Forester-I और Forest Guard (Grade-III) के पदों पर आप भी आवेदन करना चाहते है, आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है और इच्छुक उम्मीदवार 23 फरवरी 2026 से 15 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

Forest Department Recruitment 2026

यह भर्ती उनके लिए है जो Forest Department में करियर बनाना चाहते हैं। अगर आप 12वीं पास या ग्रेजुएट हैं और सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो यह अच्छा अवसर है। वन विभाग की यह भर्ती बॉडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल के तहत आती है, जो असम के कोकराझार में स्थित है।

ParticularsDetails
Conducting AuthorityCentral Selection Board (CSB), BTC, Kokrajhar
Post NamesForester-I & Forest Guard (Gr. III)
Application Start Date23rd February 2026
Application Last Date15th March 2026
Number of Vacancies157 (Forester-I: 47, Forest Guard: 110)
EligibilityBachelor’s Degree for Forester-I; HS (10+2) for Forest Guard
Age Limit18–40 years
Selection ProcessPhysical Test, Written Exam, Viva-Voce, Medical Exam
Application ModeOnline
Official Websitecentralselectionboard.com

BTC Forest Department द्वारा जारी इस भर्ती अभियान का उद्देश्य विभाग में खाली पड़े Forester-I और Forest Guard के पदों को भरना है। कुल 157 पदों में से 47 पद Forester-I के लिए और 110 पद Forest Guard के लिए निर्धारित किए गए हैं। जिन उम्मीदवारों के पास आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और पात्रता है, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Also Read: Govt Driver Jobs 2026: 10th Pass Eligible, Salary Up to ₹63,000

इसकी भर्ती की प्रक्रिया में फिजिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और मेडिकल चेकअप शामिल हैं।

Important Dates of Application

Forest Department Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 फरवरी 2026 से शुरू हो चुके है और आखिरी तारीख 15 मार्च 2026 रात 12 बजे तक है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन कर दें।

पद का नामपदों की संख्या
फॉरेस्टर-I47
फॉरेस्ट गार्ड (ग्रेड-III)110
कुल157

फिजिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा और अन्य चरणों की तारीखें बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर बताया जायेगा। आवेदन के बाद एडमिट कार्ड और परीक्षा तारीखों के लिए ऑफिसियल वेबसाइट centralselectionboard.com पर जाकर जानकारी देख सकते है

Eligibility Criteria

इसमें फॉरेस्टर-I के लिए किसी भी विषय में बैचलर डिग्री जरूरी है, जो मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से है। फॉरेस्ट गार्ड के लिए हायर सेकेंडरी (10+2) पास होना चाहिए। इसकी आयु सीमा 1 जनवरी 2026 के अनुसार 18 से 40 वर्ष है। आरक्षित वर्गों को छूट मिलेगी – SC/ST को 5 वर्ष और OBC/MOBC को 3 वर्ष रखी गयी है।

Forest Department Recruitment 2026

फिजिकल स्टैंडर्ड भी महत्वपूर्ण हैं। पुरुषों के लिए सामान्य ऊंचाई 163 सेमी और एसटी (पी) के लिए 153 सेमी होनी चाहिए। महिलाओं के लिए यह क्रमशः 153 सेमी और 145 सेमी है। पुरुषों के लिए छाती का माप नॉर्मल 79 सेमी और फैली हुई 84 सेमी होना चाहिए। ये मानदंड इसलिए रखे गए हैं क्योंकि काम जंगलों में होता है, जहां शारीरिक ताकत बहुत ही जरूरी है।

Selection Process

सबसे पहले फिजिकल फिटनेस टेस्ट – पुरुषों को 26 किमी और महिलाओं को 16 किमी पैदल चलना होगा, 4 घंटे में फिर लिखित परीक्षा, जो ऑब्जेक्टिव टाइप 100 अंकों की 3 घंटे की होगी। इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगा, उसके बाद वाइवा-वोके 20 अंकों का और मेडिकल टेस्ट लिया जायेगा।

Bihar New Vacancy 2026, 1,35,000 All Posts, Check Exam Date

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सबसे लास्ट में होगा फिर मेरिट लिस्ट तैयार होगी। लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रकार की होगी और इसमें कुल 100 अंक होंगे। परीक्षा की अवधि लगभग 3 घंटे रखी जाएगी और अच्छी बात यह है कि इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को Viva-Voce (इंटरव्यू) के लिए बुलाया जाएगा, जो 20 अंकों का होगा।

Salary and benefits

Forest Department में चयनित उम्मीदवारों को 14,000 रुपये से 49,000 रुपये तक का वेतन मिल सकता है जो ग्रेड पे और अन्य भत्तों के साथ बढ़ती है। सरकारी नौकरी होने से भत्ते और पेंशन भी मिलेंगे। BTC क्षेत्र में रहने वालों के लिए स्थानीय जॉब अच्छा पैकेज मिल जाता है।

जंगलों में काम करने वाले कर्मचारियों को विशेष भत्ते मिलते हैं, जैसे हार्ड एरिया अलाउंस। असम सरकार पर्यावरण संरक्षण पर जोर दे रही है, इसलिए इन पदों पर स्थिरता है।

Exam Syllabus

Forester-I पद के लिए प्रश्न General English, General Knowledge (विशेष रूप से BTC और असम क्षेत्र), Logical Reasoning, Aptitude और Arithmetic से पूछे जाएंगे। इसके स्तर Higher Secondary के आसपास का होगा। वहीं Forest Guard पद के लिए भी लगभग समान विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे, लेकिन स्तर HSLC (10वीं) के अनुरूप रहेगा।

Important Documents

पासपोर्ट साइज फोटो

सिग्नेचर

आधार कार्ड

एजुकेशन सर्टिफिकेट

कास्ट सर्टिफिकेट (यदि लागू)

BTC परमानेंट रेसिडेंट सर्टिफिकेट

एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज रजिस्ट्रेशन

How to apply for Forest Department Recruitment 2026?

  • Forest Department आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट centralselectionboard.com पर जाएं।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा
  • फॉर्म में पर्सनल डिटेल्स, एजुकेशन और फीस भरें
  • डॉक्यूमेंट्स में आधार, एजुकेशन सर्टिफिकेट, कास्ट सर्टिफिकेट, BTC रेसिडेंशियल सर्टिफिकेट
  • सबमिट करने से पहले चेक करें और इसका प्रिंटआउट लें।

Conclusion

Forest Department Recruitment 2026 सरकारी नौकरी करने वालो के लिए अच्छा मौका है। कुल 157 पदों पर निकली यह भर्ती सीमित समय के लिए खुली है, इसलिए योग्य उम्मीदवारों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन जरूर कर देना चाहिए। इसमें अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन और ऑफिसियल वेबसाइट की अपडेट के बारे में जानकारी देख सकते है

Niraj

I'm Niraj, and I write regularly on government schemes and public policy. My focus is to provide readers with factual information about the schemes of the Government of India and state governments in simple, relatable language. I incorporate official notifications, guidelines, and the latest updates into each article to ensure readers receive accurate information and avoid confusion. I believe that information about government schemes is useful only when it is clear, practical, and grounded in reality. To this end, I strive to explain eligibility, benefits, application procedures, and necessary requirements in a news-like manner, so that the public can benefit from the right scheme at the right time.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment