Sarkari Naukri 2026 Last Date: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए फरवरी 2026 को आखरी मौका है मतलब उनके लिए आखिरी सप्ताह है। इस दौरान कई बड़ी भर्तियों की आवेदन विंडो बंद होने वाली है। यूपीएससी सिविल सर्विस, बिहार पुलिस एसआई प्रोहिबिशन, इंडियन नेवी एसएससी ऑफिसर, राजस्थान लैब असिस्टेंट, इंडियन आर्मी जेएजी, दिल्ली हाई कोर्ट जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट और हरियाणा सिविल सर्विस जैसी 7 महत्वपूर्ण भर्तियों में अभी भी समय है।
इसमें कई हजारो भर्तियां है और योग्यता भी ग्रेजुएशन या 12वीं से शुरू होकर स्पेशल डिग्री तक है, अगर आपने अभी तक अपने योग्य पद के लिए आवेदन नहीं किया है, तो यह आपके लिए अंतिम मौका हो सकता है। आधिकारिक वेबसाइटों से ली गई अपडेट्स के मुताबिक, कुछ डेडलाइन 23 से 27 फरवरी तक हैं, और यूपीएससी ने अपनी लास्ट डेट बढ़ाकर 27 फरवरी कर दी है।
Sarkari Naukri 2026 Last Date
फरवरी 2026 के आखिरी दिनों में कई भर्तियों में फॉर्म भर सकते है तो यही मौका है जिन्होंने इसमें आवेदन नहीं किया है वह इस जानकारी के बाद योग्यता रखते है तो ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते है।
Bihar Police Recruitment 2026
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने प्रोहिबिशन सब-इंस्पेक्टर के पदों पर कई भर्ती निकाली है, जिनमे बीपीएसएससी ने 78 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। इसमें आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गयी है और उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। आवेदन की अंतिम तारीख 27 फरवरी 2026 तय की गई है, इसलिए इच्छुक अभ्यर्थियों को जल्द आवेदन करना चाहिए।
| Particular | Details |
|---|---|
| Organization | BPSSC |
| Post | Prohibition SI |
| Qualification | Graduation |
| Last Date | 27 Feb 2026 |
| Mode | Online |
| Website | bpssc.bihar.gov.in |
सिलेक्शन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और मेडिकल शामिल होगा। बिहार के युवाओं के लिए ये भर्ती बहुत बड़ी है क्योंकि सरकारी नौकरी मिलने पर अच्छी सैलरी और कई प्रकार की इसमें सुविधा मिलती है।
Indian Navy SSC Officer Recruitment 2026
भारतीय नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) ऑफिसर्स के तहत सब लेफ्टिनेंट पद के लिए आवेदन कर सकते है। इस भर्ती को जनवरी 2027 (ST27) कोर्स के लिए आयोजित की जा रही है। आवेदन की विंडो 24 फरवरी 2026 तक खुली रहेगी।
इस भर्ती में बीई, बीटेक, एमबीए, बीएससी, बीकॉम, एमसीए और संबंधित योग्यताओं वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसमें फॉर्म भरने के लिए आप आधिकारिक साइट joinindiannavy.gov.in पर फॉर्म भर सकते है।
- पद – SSC ऑफिसर (सब लेफ्टिनेंट)
- कोर्स – ST27 (जनवरी 2027)
- योग्यता – इंजीनियरिंग/ग्रेजुएशन संबंधित
- अंतिम तिथि – 24 फरवरी 2026
- चयन – SSB इंटरव्यू
Rajasthan Lab Assistant Recruitment 2026
राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड ने लैब असिस्टेंट और जूनियर लैब असिस्टेंट के 804 पदों पर भर्ती निकाली है। ये माध्यमिक शिक्षा, कृषि, संस्कृत शिक्षा और जन स्वास्थ्य विभागों में निकाली गयी है। योग्यता में 12वीं साइंस पास के साथ ज्योग्राफी सब्जेक्ट और कंप्यूटर कोर्स होना जरुरी है।
इसके लिए राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान और हिंदी देवनागरी में प्रैक्टिकल नॉलेज होनी चाइये और इसमें आवेदन rssb.rajasthan.gov.in पर 25 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से कर सकते है। इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-08 के अनुसार वेतन दिया जाएगा .
- कुल पद – 804
- पद – लैब असिस्टेंट
- विभाग – 6 सरकारी विभाग
- अंतिम तिथि – 25 फरवरी 2026
- वेतन – लेवल 08
Indian Army JAG Recruitment 2026
इंडियन आर्मी ने जज एडवोकेट जनरल यानी जेएजी 124वीं एंट्री के लिए 8 पद निकाले गए है। एलएलबी डिग्री और CLAT PG 2025 स्कोर वाले अप्लाई इसमें अप्लाई कर सकते है। इसके फॉर्म 27 जनवरी से 27 फरवरी 2026 तक joinindianarmy.nic.in ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से भर सकते है।
Also Read: PM Kisan Yojana 22nd Installment Update: Only Eligible Farmers to Receive ₹2,000 Payment
इसकी SSB शॉर्टलिस्टिंग मार्च में होगी और ट्रेनिंग 49 हफ्ते की रहने वाली है।
- एंट्री – JAG 124
- योग्यता – LLB + CLAT PG
- आवेदन मोड – ऑनलाइन
- अंतिम तिथि – 27 फरवरी 2026
- चयन – इंटरव्यू
Delhi High Court Recruitment 2026
दिल्ली हाई कोर्ट में जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट/रीस्टोरर के 152 पदों पर भर्ती निकाली गई है। योगयता के लिए आपको ग्रेजुएट + 35 WPM टाइपिंग आना चाइये और इसके फॉर्म 4 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक delhihighcourt.nic.in पर ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से भर सकेंगे।
इसका चयन प्रक्रिया में स्टेज-I और स्टेज-II लिखित परीक्षा, इंग्लिश टाइपिंग टेस्ट और इंटरव्यू शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को ग्रुप बी लेवल-06 के अनुसार वेतन मिलेगा।
- पद – JJA/Restorer
- कुल पद – 152
- योग्यता – ग्रेजुएशन
- अंतिम तिथि – 23 फरवरी 2026
- चयन – लिखित + टाइपिंग टेस्ट
Haryana Civil Services (HCS) 2026
हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने प्रशासनिक पदों के लिए HCS की भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 26 फरवरी 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए बीए, बीएससी और बीकॉम जैसी स्नातक योग्यताएं मांगी गई हैं।
Also Read: SBI SCO Recruitment 2026: Apply Online for Deputy Manager & AVP Posts
डीएसपी पद के लिए पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 170.18 सेमी और महिलाओं की 157.50 सेमी हाइट बताई गयी है। इसके फॉर्म 6 फरवरी से 26 फरवरी 2026 शाम 5 बजे तक hpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
- परीक्षा – HCS
- योग्यता – ग्रेजुएशन
- आवेदन अंतिम समय – 26 फरवरी 2026, शाम 5 बजे
- पद – प्रशासनिक व डीएसपी
- चयन – लिखित + इंटरव्यू
UPSC Civil Services Exam 2026
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक है इस साल कुल 933 पदों पर भर्ती निकाली गयी है। पहले अंतिम तारीख 24 फरवरी थी, जिसे बढ़ाकर 27 फरवरी 2026 कर दिया गया है।
also read: Nagar Nigam Bharti 2026, Apply Online, No Exam, Direct Selection
इस परीक्षा के जरिए आईएएस, आईपीएस और आईएफएस जैसी शीर्ष सेवाओं में चयन किया जाता है।
- परीक्षा – UPSC CSE 2026
- कुल पद – 933
- सेवाएं – IAS, IPS, IFS
- अंतिम तिथि – 27 फरवरी 2026
- आवेदन – ऑनलाइन